इंडिगो की उड़ानों में कटौती: DGCA ने लगाया 5% स्लॉट रोकने का निर्देश

Thecity news
2 Min Read

केंद्र सरकार ने इंडिगो की शीतकालीन उड़ानें रद्द होने के बाद बड़ा निर्णय लिया। DGCA के निर्देश पर एयरलाइन को 5% उड़ान मार्ग गंवाने होंगे और स्लॉट अन्य एयरलाइंस को आवंटित होंगे।

नई दिल्ली: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने और प्रमुख हवाई अड्डों पर फैली अव्यवस्था के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो एयरलाइन के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती की जाएगी और उसके स्लॉट अन्य एयरलाइंस को आवंटित किए जाएंगे।

मंत्री के अनुसार, इंडिगो फिलहाल 2,200 उड़ानें संचालित कर रहा है और सरकार सुनिश्चित करेगी कि इसमें 5% उड़ान मार्ग कम किए जाएँ।

सख्ती: मंत्रालय की बैठक

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इंडिगो के परिचालन में आई बाधा जैसा संकट दोबारा न हो।
DGCA की उच्च-स्तरीय समिति ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुधवार को बुलाया है।

उड़ान रद्दगी की स्थिति

मंगलवार सुबह तक इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द कीं:

  • लखनऊ: 26
  • बेंगलुरु: 121
  • चेन्नई: 81
  • हैदराबाद: 58
  • मुंबई: 31
  • अहमदाबाद: 16

दिल्ली हवाई अड्डे पर कोई उड़ान रद्द नहीं हुई। मंत्रालय ने स्थिति पर नज़र रखने के लिए विभिन्न हवाई अड्डों पर 10 अधिकारियों तैनात किए हैं, जो अगले 2-3 दिनों तक यात्रियों की सहायता सुनिश्चित करेंगे।

DGCA को इंडिगो का जवाब

इंडिगो ने DGCA को अपना कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और बताया कि संकट कई कारकों के एक साथ आने से हुआ, जिसे एक दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित संयोग के रूप में देखा गया।
इंडिगो ने विस्तृत मूल कारण विश्लेषण पूरा करने के लिए और समय मांगा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *