जोस बटलर बने टी20 इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, तोड़ा पोलार्ड का रिकॉर्ड

Thecity news
3 Min Read

‘द हंड्रेड’ में वेल्श फायर के खिलाफ 20 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने यह उपलब्धि ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की।

20 गेंदों में जड़ी अर्धशतकीय पारी

वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर शानदार लय में नजर आए। उन्होंने महज 20 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 156 रन का लक्ष्य केवल एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया।

पोलार्ड को पीछे छोड़ बने नंबर-1

इस पारी के दौरान जोस बटलर ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब बटलर के नाम टी20 क्रिकेट में 14,833 रन दर्ज हो गए हैं, जबकि पोलार्ड ने अपने करियर में 14,803 रन बनाए थे। इस सूची में क्रिस गेल 14,562 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांरनशतकअर्धशतक
1जोस बटलर (इंग्लैंड)52249214,8339106
2कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)66358614,803270
3क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)46345514,5622288
4एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)47346614,449689
5डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)44544314,28410107

कप्तानी में भी दिलाई जीत

इस मुकाबले में जोस बटलर ने कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। टीम के नियमित कप्तान एडम मार्करम निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हैं। बटलर की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने वेल्श फायर को 155 रन पर रोक दिया।

वेल्श फायर की ओर से फिल साल्ट ने 37 गेंदों में 48 रन, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 47 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

टिम सीफर्ट बने प्लेयर ऑफ द मैच

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए जोस बटलर के अलावा टिम सीफर्ट ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं पॉल वाल्टर ने 18 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

इस जीत के साथ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

Share This Article