‘मैं वापस आऊंगा’ की OTT रिलीज डेट तय, जानें कब और कहां देख सकेंगे इम्तियाज अली की फिल्म

Thecity news
2 Min Read

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत यह फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अब 7 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। सिनेमाघरों में दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिलने के बाद अब जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वे घर बैठे इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। रिलीज के बाद फिल्म को भावनात्मक कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। इम्तियाज अली भी कई शहरों के सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पहुंचे थे और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी थी।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘मैं वापस आऊंगा’ भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक प्रेम कहानी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह के पोते की भूमिका निभाते हैं, जो अपने दादा की अधूरी कहानी को पूरा करने के लिए एक बार फिर सीमा पार जाता है। वेदांग रैना ने नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार को निभाया है, जबकि शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका के रोल में दिखाई देती हैं। फिल्म प्यार, बिछड़न और रिश्तों की गहराई को संवेदनशील अंदाज में प्रस्तुत करती है।

बॉक्स ऑफिस पर रहा शानदार प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 64.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 70.17 करोड़ रुपये तक पहुंचा। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 90.47 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के गानों और संवादों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Share This Article