नीतीश कुमार ने 10वीं बार संभाली बिहार की कमान, मंत्रिमंडल में जातिगत संतुलन पर खास ध्यान

Thecity news
2 Min Read

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
नए मंत्रिमंडल में कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली—

  • भाजपा: 14
  • JDU: 8
  • LJP (रामविलास): 2
  • RLM: 1
  • HAM: 1

नई सरकार के गठन में जातिगत संतुलन को विशेष महत्व दिया गया है।


राजपूत और दलित समुदाय से 4-4 मंत्री

नीतीश मंत्रिमंडल में 4 राजपूत नेताओं को शामिल किया गया है—

  • श्रेयसी सिंह (जमुई)
  • संजय कुमार सिंह (महुआ)
  • संजय सिंह ‘टाइगर’ (आरा)
  • लेसी सिंह (धमदाहा)

इसके अलावा 4 दलित मंत्री भी बनाए गए हैं—

  • सुनील कुमार (भोरे)
  • अशोक चौधरी
  • लखेंद्र रौशन (पाटेपुर)
  • संजय पासवान (बखरी)

कुशवाहा और कुर्मी समुदाय से कुल 5 मंत्री

कुशवाहा और कुर्मी समुदाय, दोनों में मजबूत पकड़ को देखते हुए कुल 5 नेताओं को जगह मिली है।

कुशवाहा समुदाय से:

  • सम्राट चौधरी
  • सुरेंद्र मेहता
  • दीपक प्रकाश

कुर्मी समुदाय से:

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
  • श्रवण कुमार (नालंदा)

इसके अलावा निषाद और यादव समुदाय से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं—

  • निषाद: मदन सहनी, रमा निषाद
  • यादव: रामकृपाल यादव, विजेंद्र यादव

वैश्य समुदाय से भाजपा के 4 मंत्री

भाजपा के कोर वोटर माने जाने वाले वैश्य वर्ग से 4 मंत्रियों को जगह मिली है—

  • दिलीप जायसवाल (किशनगंज)
  • नारायण प्रसाद (नौतन)
  • प्रमोद कुमार (औरंगाबाद)
  • अरुण शंकर प्रसाद (मधुबनी, सूड़ी समुदाय)

JDU से इस वर्ग का कोई भी नेता मंत्री नहीं बना।


एक मुस्लिम चेहरा और तीन महिला मंत्री

पूरे 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में सिर्फ एक मुस्लिम मंत्री शामिल हैं—

  • जमा खान, विधायक (चैनपुर)

इसके अलावा 3 महिला नेताओं को भी जगह दी गई है—

  • लेसी सिंह
  • रमा निषाद
  • श्रेयसी सिंह

इनमें श्रेयसी सिंह कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।

Share This Article