कर्मचारी चयन आयोग यानी Staff Selection Commission द्वारा आयोजित ‘सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026’ को लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। आमतौर पर सरकारी नौकरियों में पदों की संख्या बढ़ने पर आवेदन भी तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई दी।
एसएससी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष पदों की संख्या बढ़ने के बावजूद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम रह गई है। यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में हुआ है।
पिछले साल की तुलना में 62 फीसदी तक घटे आवेदन
आयोग के अनुसार, फेज-14 भर्ती 2026 के लिए देशभर से कुल 11,22,086 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अगर इसकी तुलना पिछले वर्ष की फेज-13 भर्ती से करें, तो अंतर बेहद बड़ा नजर आता है।
फेज-13 भर्ती 2025
- कुल पद: 2,423
- कुल आवेदन: 29,40,175
फेज-14 भर्ती 2026
- कुल पद: 3,003
- कुल आवेदन: 11,22,086
यानी इस बार पदों की संख्या बढ़ने के बावजूद आवेदन केवल 38 प्रतिशत तक ही सिमट गए। इससे साफ है कि लगभग 62 फीसदी कम उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
इंटरमीडिएट स्तर के पदों पर सबसे ज्यादा आवेदन
एसएससी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन इस प्रकार रहे हैं:
12वीं स्तर के पद
सबसे अधिक आवेदन इंटरमीडिएट स्तर के पदों पर आए हैं। इस श्रेणी में कुल 4,37,771 उम्मीदवारों ने आवेदन किया।
10वीं स्तर के पद
मैट्रिक स्तर के पदों के लिए 4,27,218 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा।
स्नातक और उच्च स्तर के पद
ग्रेजुएशन और उससे ऊपर की योग्यता वाले पदों के लिए सबसे कम 2,57,097 आवेदन प्राप्त हुए।
वर्गवार पदों का पूरा विवरण
भर्ती में शामिल कुल 3,003 पदों का वर्गवार वितरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (General): 1,534 पद
- ओबीसी (OBC): 667 पद
- एससी (SC): 346 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 271 पद
- एसटी (ST): 185 पद
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार पदों की संख्या में आगे बदलाव संभव है।
इस बार प्रतियोगिता कम रहने की उम्मीद
आवेदनों में भारी गिरावट के बाद माना जा रहा है कि इस बार परीक्षा में प्रतिस्पर्धा अपेाकृत कम रह सकती है। ऐसे में गंभीर तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए चयन की संभावना पहले के मुकाबले बेहतर मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बदलते परीक्षा पैटर्न, कई भर्तियों का एक साथ निकलना और निजी क्षेत्र में बढ़ते अवसर भी आवेदनों में गिरावट की बड़ी वजह हो सकते हैं।

