Vijay Hazare Trophy 2025-26: 190 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी टीम से बाहर क्यों हुए? जानिए पूरी वजह

Thecity news
3 Min Read

बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मुकाबले में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया था। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने मात्र 84 गेंदों में 190 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

हालांकि, अब यह उभरता सितारा टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में टीम से बाहर हो गया है, जिससे फैंस के बीच सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी शानदार पारी के बाद वैभव क्यों नहीं खेल रहे।

मणिपुर के खिलाफ मैच से बाहर

24 दिसंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद वैभव 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बिहार टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
गौर करने वाली बात यह है कि उनकी अनुपस्थिति का कारण न तो चोट है और न ही चयन से जुड़ी कोई समस्या

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए दिल्ली पहुंचे वैभव

नवभारत के उज्जवल सिन्हा को मिली जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
यह समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बच्चों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करेंगे।

वैभव को यह सम्मान उनके असाधारण क्रिकेट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।

साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे वैभव

दिल्ली में समारोह में शामिल होने के बाद वैभव सूर्यवंशी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम से जुड़ने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होंगे।
भारतीय अंडर-19 टीम 30 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी, जहां वैभव तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगे।

इसके बाद वह वहीं से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लेने के लिए जिम्बाब्वे जाएंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ खेला जाएगा।

इस सीजन बिहार के लिए नहीं खेल पाएंगे वैभव

लगातार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के व्यस्त शेड्यूल के चलते वैभव सूर्यवंशी अब विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मुकाबलों में बिहार के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे
इसके अलावा, इस साल वह बिहार के लिए कोई भी घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान ही रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का फाइनल भी खेला जाएगा, जिसे भी वैभव मिस करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *