विराट कोहली ने तोड़े संगकारा और सचिन के रिकॉर्ड, वनडे में रच दिया इतिहास

Thecity news
3 Min Read

न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही कोहली ने एसईएनए देशों में कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए और वनडे रन चेज में भी सचिन को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में इतिहास रच दिया। बुधवार को खेली गई अर्धशतकीय पारी के दम पर कोहली ने श्रीलंका के कुमार संगकारा और भारत के सचिन तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में इन टीमों के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में कोहली ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वह वनडे में 50 से अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संयुक्त आंकड़ों तक में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

संगकारा को पीछे छोड़ बने नंबर-1 एशियाई बल्लेबाज

ऑकलैंड में अर्धशतक लगाते ही विराट कोहली एसईएनए देशों में मेजबान टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 76 पारियों में 31 बार यह उपलब्धि हासिल की है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम था। संगकारा ने 102 पारियों में 30 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए थे। कोहली ने उनसे आगे निकलकर पहला स्थान हासिल कर लिया।

सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी टूटा

कोहली का बल्ला केवल वनडे में ही नहीं, बल्कि टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में एसईएनए देशों के खिलाफ खूब चला है। ऑकलैंड में लगाए गए अर्धशतक के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन देशों के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

कोहली के नाम अब 134 बार 50 प्लस स्कोर दर्ज हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर 133 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा 100 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वनडे रन चेज में भी सचिन को छोड़ा पीछे

इस मुकाबले में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

कोहली के नाम अब वनडे रन चेज में 8,741 रन हो गए हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 8,720 रन बनाए थे।

कोहली ने यह उपलब्धि 66.21 की औसत और 95.03 के स्ट्राइक रेट से हासिल की है। वहीं, सचिन का वनडे रन चेज में औसत 42.33 और स्ट्राइक रेट 88.44 रहा था।

एसईएनए देशों में सबसे ज्यादा 50 प्लस वनडे स्कोर बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज

बल्लेबाज50 प्लस स्कोरपारियां
विराट कोहली (भारत)3176
कुमार संगकारा (श्रीलंका)30102
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)25112
राहुल द्रविड़ (भारत)24—
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)21—
रोहित शर्मा (भारत)2066
सचिन तेंदुलकर (भारत)1993
Share This Article