अब यूट्यूब पर गुनगुनाकर खोजें अपना पसंदीदा गाना, आया बेहद उपयोगी फीचर

Thecity news
2 Min Read

अक्सर ऐसा होता है कि किसी गाने की धुन दिमाग में घूमती रहती है, लेकिन बोल याद नहीं आते। कई कोशिशों के बाद भी गाने का नाम याद न आए तो मन बेचैन हो जाता है। ऐसे में यूट्यूब का एक नया फीचर आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है। इस फीचर की मदद से आप सिर्फ गुनगुनाकर या सीटी बजाकर गाना खोज सकते हैं।


गूगल के ‘ह्यूम-टू-सर्च’ जैसा है यूट्यूब का नया फीचर

यूट्यूब ने ऐसा फीचर जारी किया है जिसकी मदद से यूजर बिना बोल याद किए केवल धुन गुनगुनाकर गाना ढूंढ सकते हैं।
यह सुविधा बिल्कुल गूगल सर्च के लोकप्रिय “Hum to Search” फीचर जैसी ही है, जो गूगल ऐप और गूगल असिस्टेंट पर पहले से उपलब्ध है।

इस फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान है—

  • यूट्यूब ऐप खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद सर्च आइकन पर टैप करें।
  • अब सर्च बार के बगल में दिखने वाले माइक आइकन को दबाएं।
  • इसके बाद गाने को गुनगुनाएं, गाएं या सीटी बजाएं।

ऐसे करेगा यूट्यूब आपका गाना पहचान

जब आप धुन गुनगुनाते हैं, तो यूट्यूब आपकी आवाज का विश्लेषण करता है और उससे मिलते-जुलते गानों की एक सूची तैयार कर देता है।
इस सूची में आपको अपना मनचाहा गाना मिल जाता है, जिसे आप तुरंत चला भी सकते हैं।

अगर पहली बार में गाना न मिले तो प्रक्रिया दोहराकर फिर कोशिश कर सकते हैं।
ध्यान रखें—

  • इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूब ऐप को माइक्रोफोन परमिशन देना जरूरी है।
  • चाहें तो बाद में इस परमिशन को बंद भी किया जा सकता है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *