रणवीर सिंह की फिल्म ने वीकेंड पर फिर पकड़ी रफ्तार, ‘भूत बंगला’ की टक्कर के बावजूद कायम है पकड़
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को 32 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी थमी नहीं है। भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी इस फिल्म की चर्चा बनी हुई है।
संडे को फिर गूंजी ‘धुरंधर 2’ की दहाड़
रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग से सजी इस फिल्म ने वीकेंड पर एक बार फिर शानदार वापसी की है। फिल्म के गाने और एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 32वें दिन यानी रविवार को करीब 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, एक महीने बाद कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।
1100 करोड़ के पार पहुंचा कुल कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने अब तक भारत में लगभग 1,115.07 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जबकि ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की थी।
डे-वाइज कलेक्शन (भारत)
- वीक 1: 674.17 करोड़ रुपये
- वीक 2: 263.6 करोड़ रुपये
- वीक 3: 110.60 करोड़ रुपये
- वीक 4: 54.70 करोड़ रुपये
- डे 30: 2.70 करोड़ रुपये
- डे 31: 4.65 करोड़ रुपये
- डे 32: 4.60 करोड़ रुपये
- टोटल: 1,115.07 करोड़ रुपये
‘भूत बंगला’ से टक्कर, फिर भी मजबूत पकड़
फिल्म के सामने भूत बंगला की चुनौती जरूर है, लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘धुरंधर 2’, साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। पहली फिल्म में एक अंडरकवर मिशन की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें आतंकी संगठन को खत्म करने की साजिश का पर्दाफाश होता है।
सीक्वल में इस कहानी की बैकस्टोरी को दिखाया गया है, जहां जसकीरत के हमजा बनने के पीछे की परिस्थितियों को विस्तार से पेश किया गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

