IPL 2026 क्वालीफायर-2: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

Thecity news
3 Min Read

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की धमाकेदार साझेदारी, गुजरात ने 215 रन का लक्ष्य 8 गेंद शेष रहते किया हासिल

IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 31 मई को गुजरात टाइटंस का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 215 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था, लेकिन शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने इसे 8 गेंद शेष रहते सफलतापूर्वक हासिल कर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल इतिहास में गुजरात का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वह 58 रन पर हिट विकेट आउट हुए।

शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने दिलाई जीत

कप्तान शुभमन गिल ने एक और यादगार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 53 गेंदों में 104 रन बनाए और 196 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर मजबूत नींव रखी और बाद में शतक पूरा कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

हालांकि, शतक पूरा करने के बाद वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट हो गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने 9 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि जोस बटलर और राहुल तेवतिया नाबाद लौटे।

राजस्थान रॉयल्स की पारी: वैभव सूर्यवंशी चमके लेकिन जीत नहीं दिला सके

राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वह कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए।

रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, जबकि डोनोवन फरेरा ने तेज 38 रनों की नाबाद पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां अब उनका सामना आरसीबी से होगा।

Share This Article