गॉल में टीम इंडिया का कब्जा, श्रीलंका को 165 रन से हराकर 1-0 से आगे; 9 साल बाद मिली टेस्ट जीत

Thecity news
4 Min Read

600वें टेस्ट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की दमदार जीत, 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन पर सिमटी मेजबान टीम; मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल बने जीत के हीरो

गॉल पर टीम इंडिया का कब्जा हो चुका है। यहां खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका पर शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रन से हराया। इस दमदार जीत के साथ दो टेस्ट की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। 600वां टेस्ट होने के चलते गॉल में मिली इस जीत के मायने भारतीय टीम के लिए और भी खास हो जाते हैं।

गॉल टेस्ट को जीतने के लिए भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करने में मेजबान टीम नाकाम रही और 206 रन पर सिमट गई। भारत ने गॉल में 9 साल बाद टेस्ट मैच खेला और जीत दर्ज की।

भारत को पहली बार मिली ऐसी जीत

गॉल टेस्ट की शुरुआत 15 अगस्त से हुई थी। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा टेस्ट मैच था, जिसका आगाज 15 अगस्त से हुआ था। इससे पहले साल 2014 में ऐसा हुआ था। तब इंग्लैंड के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हुए टेस्ट मैच में भारत को पारी और 244 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

यानी यह पहली बार है जब 15 अगस्त से शुरू हुए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चखा है।

भारत ने 9 साल बाद गॉल में जीता टेस्ट

गॉल टेस्ट में भारत ने 165 रन से जीत दर्ज की। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 206 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

टीम इंडिया को 9 साल बाद गॉल में खेले टेस्ट में जीत मिली है। इससे पहले 2017 में उसने यहां खेले टेस्ट में जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ गॉल में भारत की जीत और हार का हिसाब भी बराबर हो गया है। भारत का गॉल में यह ओवरऑल छठा टेस्ट था। यहां खेले 6 टेस्ट में भारत ने 3 जीते और 3 हारे हैं।

गॉल टेस्ट की जीत के हीरो बने देव और मानव

गॉल टेस्ट में भारत की जीत में मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की भूमिका सबसे अहम रही। मानव सुथार ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

वहीं देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक शतक के साथ गॉल टेस्ट में कुल 211 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Share This Article