चक्रवात ‘दित्वाह’ का तमिलनाडु में असर: चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

Thecity news
2 Min Read

Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु के तट पर पहुंचे चक्रवात ‘दित्वाह’ का असर राज्य के मौसम पर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद राजधानी चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में 2 दिसंबर को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।


भारी बारिश और जलभराव

  • मंगलवार को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में नदियों के किनारे बाढ़ का खतरा
  • सड़कें, राजमार्ग और निचले इलाकों की आवासीय कॉलोनियों में जलभराव

आपदा प्रबंधन और सुरक्षा

  • जिला अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी
  • आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूरी
  • चेन्नई और आसपास के जिलों में अड्यार, कोसस्थलैयार और अरनियार नदियों में बाढ़ चेतावनी

तितवाह के कारण मौत और नुकसान

  • तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन के अनुसार अब तक 3 लोगों की मौत
  • मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रभावितों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से तत्काल मुआवजा देने का आदेश

सावधानी और सलाह

  • मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है
  • लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए और अनावश्यक बाहर जाने से बचना चाहिए
  • कृषि, पशु पालन और घरों की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन सतर्क
Share This Article