अकोला। नववर्ष स्वागत और मनपा चुनाव की पार्श्वभूमि में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग, अकोला ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए बनावटी देशी शराब का कारखाना ध्वस्त किया। यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त डा. राजेश देशमुख के आदेश पर, सह आयुक्त प्रसाद सुर्वे और विभागीय उप-आयुक्त डा. पराग नवलकर के मार्गदर्शन में की गई।
छापा और जब्ती
पातुर तहसील के ग्राम चिंचखेड में खेत खलिहान में बने अस्थाई शेड पर छापा मारा गया। यहाँ से टैंगो पंच और रॉकेट देशी संत्रा ब्रांड की कुल 35,000 प्लास्टिक सीलबंद बोतलें, 35 प्लास्टिक ड्रम, एक मोटरसाइकिल और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर जब्त किया गया।
इस कार्रवाई में कुल ₹20,32,990 का माल बरामद हुआ।
ग्राम चिंचखेड के किसान पोल्ट्री फार्म की तालाबंद रुम पर भी छापा मारा गया, जहाँ रॉकेट देशी संत्रा ब्रांड की 30,000 बोतलें जब्त की गईं। इस कार्रवाई में कुल ₹12,01,500 का माल बरामद हुआ।
कुल जब्ती
दोनों छापों में कुल 32,34,490 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी फरार हो गए। उनके खिलाफ महाराष्ट्र शराब प्रतिबंध कानून, 1949 की धारा 65 (अ)(ई), 81, 83 व 90 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आगे की जांच में ग्राम राजस्व अधिकारी और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी से आरोपी और जब्त वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस अभियान में पुलिस निरीक्षक प्रमोद कांबले के नेतृत्व में जवान विशाल बांबलकर, सुभाष गावंडे, योगेश सरप, रमाकांत मुंढे, आकाश बर्डे, जयंत शेगोकार सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। महिला जवान गीता भास्कर और वैष्णवी बोडखे ने भी सहभाग किया।
अकोला विभाग की यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

