Box Office Day 5: ‘अस्सी’ ने मारी बाजी, ‘दो दीवाने सहर में’ की रफ्तार पड़ी धीमी

Thecity news
3 Min Read

मृणाल–सिद्धांत की रोमांटिक ड्रामा और तापसी पन्नू की कोर्टरूम फिल्म के बीच कड़ी टक्कर

20 फरवरी को रिलीज हुई Do Deewane Seher Mein और Assi के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ Mrunal Thakur और Siddhant Chaturvedi की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, तो दूसरी ओर Taapsee Pannu की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’। हालांकि दोनों ही फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही हैं।

‘दो दीवाने सहर में’ का 5वें दिन का कलेक्शन

Do Deewane Seher Mein को Ravi Udyawar ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे Sanjay Leela Bhansali समेत कई निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 1.5 करोड़ और रविवार को 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की।

वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई गिरकर 60 लाख रुपये रह गई। वहीं मंगलवार यानी पांचवें दिन भी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

इसी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ की पांच दिनों की कुल नेट कमाई लगभग 5.30 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘अस्सी’ ने पांचवें दिन मारी बाजी

वहीं Assi को Anubhav Sinha ने निर्देशित किया है। फिल्म को Bhushan Kumar, Krishan Kumar और अनुभव सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

‘अस्सी’ ने 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 1.6-1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसकी कमाई गिरकर 70 लाख रुपये रह गई।

मंगलवार को फिल्म में करीब 21 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली और इसने लगभग 85 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘अस्सी’ की पांच दिनों की कुल नेट कमाई 5.75 करोड़ रुपये हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर कौन रहेगा आगे?

अगर पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो ‘अस्सी’ ने ‘दो दीवाने सहर में’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि दोनों फिल्मों की कुल कमाई अभी सीमित है और वीकडेज में रफ्तार धीमी बनी हुई है।

अब नजर आने वाले वीकेंड पर टिकी है, जहां तय होगा कि रोमांटिक ड्रामा आगे निकलती है या कोर्टरूम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती है।

Share This Article