Assi vs Do Deewane Shehar Mein: बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर, 6 दिन में दोनों की कमाई बराबर

Thecity news
3 Min Read

Taapsee Pannu की कोर्टरूम ड्रामा ने वीकडेज में बनाई बढ़त, Mrunal Thakur–Siddhant Chaturvedi की रोमांटिक फिल्म की रफ्तार धीमी

मुंबई: 20 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ एक ही दिन रिलीज हुईं। ओपनिंग डे पर रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ ने बढ़त बनाई थी, लेकिन वीकडेज में तस्वीर बदलती नजर आई।

‘अस्सी’ का 6 दिन का कलेक्शन

‘अस्सी’ तापसी पन्नू और निर्देशक अनुराग सिन्हा की तीसरी फिल्म है। यह एक लीगल सोशल ड्रामा है, जिसे क्रिटिक्स से सराहना मिली, लेकिन सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा पाई।

फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये से खाता खोला।
दूसरे और तीसरे दिन 1.6-1.6 करोड़ रुपये की कमाई की।
चौथे दिन कलेक्शन गिरकर 70 लाख और पांचवें दिन 85 लाख रुपये रहा।

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने लगभग 0.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘अस्सी’ का छह दिनों का कुल भारत नेट कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये हो गया है।

‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई

दूसरी ओर, ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली।
दूसरे दिन 1.5 करोड़ और तीसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए।

हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
चौथे दिन 60 लाख और पांचवें दिन 55 लाख रुपये का कलेक्शन रहा।
छठे दिन के शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने 40 लाख रुपये कमाए।

इस तरह फिल्म की कुल छह दिनों की भारत नेट कमाई भी 5.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

वीकेंड तय करेगा असली विजेता

दिलचस्प बात यह है कि छह दिनों के बाद दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन बराबरी पर है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

फिलहाल वीकडेज में ‘अस्सी’ ने मामूली बढ़त बनाकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है। आने वाला वीकेंड यह तय करेगा कि दर्शकों की पसंद किस फिल्म की ओर ज्यादा झुकती है।

Share This Article