‘भूत बंगला’ ने दिलाई 1979 की ‘जानी दुश्मन’ की याद, अक्षय कुमार की फिल्म में दिखा क्लासिक हॉरर का ट्विस्ट

Thecity news
3 Min Read

मुंबई: भूत बंगला रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल रही है। फिल्म में पुराने दौर की फिल्मों के कई कॉलबैक देखने को मिलते हैं, जिससे दर्शकों को नॉस्टेलजिया का अनुभव हो रहा है।

‘भूल भुलैया’ वाला कनेक्शन और नॉस्टेलजिया फैक्टर

फिल्म की शूटिंग उसी महल में हुई है जहां भूल भुलैया की शूटिंग हुई थी। यही वजह है कि फिल्म देखते समय दर्शकों को पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। ‘बहन डर गई’ जैसे डायलॉग्स भागम भाग की याद दिलाते हैं।

‘जानी दुश्मन’ जैसा दिखा प्लॉट

फिल्म की शुरुआत में मंगलपुर गांव की कहानी दिखाई जाती है, जहां शादियां नहीं होतीं। वजह यह है कि बारात या शादी के दौरान दुल्हनें रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती हैं और एक भूत उन्हें उठा ले जाता है।

यह प्लॉट 1979 की क्लासिक हॉरर फिल्म जानी दुश्मन की याद दिलाता है, जिसमें दुल्हनों को एक राक्षस उठाकर ले जाता था।

क्या है दोनों फिल्मों में अंतर?

हालांकि दोनों फिल्मों का बेसिक आइडिया मिलता-जुलता लगता है, लेकिन कुछ अहम फर्क भी हैं। ‘जानी दुश्मन’ में लाल जोड़े में दुल्हनों को निशाना बनाया जाता था, जबकि ‘भूत बंगला’ में ऐसा कोई विशेष उल्लेख नहीं है।

कैसी है फिल्म?

‘भूत बंगला’ में कॉमेडी और हॉरर का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म का पहला हाफ मजेदार कॉमेडी और पंच से भरपूर है, जबकि दूसरे हाफ में हॉरर का डोज ज्यादा देखने को मिलता है।

स्टार कास्ट ने बढ़ाया आकर्षण

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा, जिस्सू सेनगुप्ता और मनोज जोशी जैसे कलाकार नजर आते हैं।

‘जानी दुश्मन’ थी ब्लॉकबस्टर

जानी दुश्मन को राजकुमार कोहली ने डायरेक्ट किया था और यह अपने समय की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का असर इतना था कि रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगहों पर दुल्हनों ने लाल जोड़ा पहनने से भी डर महसूस किया था।

Share This Article