बिहार पुलिस कांस्टेबल बहाली 2004: 1361 रिक्त पदों पर अब नहीं होगी नई नियुक्ति, हाईकोर्ट के बाद मुख्यालय का फैसला

Thecity news
5 Min Read

पटना हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद असंतुष्ट अभ्यर्थियों के सभी आवेदन निरस्त, 2004 की तीनों भर्तियों में अब कोई पद खाली नहीं

बिहार पुलिस की 2004 में निकाली गई कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद पर अब अंतिम फैसला सामने आ गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्ष 2004 में जारी तीनों विज्ञापनों के परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा और शेष बचे पदों पर अब नई नियुक्ति नहीं होगी।

दरअसल, विज्ञापन संख्या 1/2004, 2/2004 और 3/2004 के माध्यम से कुल 10,474 पदों पर कांस्टेबल भर्ती निकाली गई थी। इन पदों के मुकाबले कुल 9,113 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी, जबकि 1,361 पद खाली रह गए थे। इन रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरने की मांग को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

मुख्यालय ने आवेदन को माना अस्वीकार्य

बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में असंतुष्ट अभ्यर्थियों के आवेदनों को स्वीकार योग्य नहीं मानते हुए उन्हें अस्वीकार करने का आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के आईजी (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि 2004 के तीनों विज्ञापनों के अंतर्गत बचे हुए पदों को पहले ही विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से समायोजित किया जा चुका है।

आदेश के अनुसार, कटिहार रेल जिला में 51 पद और मंत्रिमंडल निगरानी में छह पदों के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था, जिसके कारण इन पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी।

कुछ पदों को बाद की भर्तियों में किया गया शामिल

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, कुल रिक्त पदों में से 797 पदों को कैरी फॉरवर्ड करते हुए वर्ष 2009 में जारी नए विज्ञापन के साथ शामिल कर दिया गया था। इसके अलावा शेष बचे 507 पदों को वर्ष 2011 में पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर भरने की कार्रवाई की गई थी।

इन सभी प्रक्रियाओं के बाद 2004 के तीनों विज्ञापनों के अंतर्गत अब कोई पद रिक्त नहीं बचा है। मुख्यालय ने यह भी बताया कि इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में बिहार सरकार द्वारा दाखिल हलफनामे को स्वीकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया था और याचिकाकर्ताओं के सभी लंबित आवेदनों को भी निरस्त कर दिया था।

2026 में बिहार पुलिस भर्तियों का कैलेंडर

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत कई पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी।

सिपाही (बिहार पुलिस)

कुल रिक्तियां: 19,838
लिखित परीक्षा का परिणाम: 26 सितंबर 2025
शारीरिक दक्षता परीक्षा: 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026
अंतिम परिणाम: जून 2026

चालक सिपाही (बिहार पुलिस)

कुल रिक्तियां: 4,361
लिखित परीक्षा परिणाम: 30 दिसंबर 2025
शारीरिक दक्षता परीक्षा: 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026
वाहन चालन दक्षता परीक्षा: जुलाई 2026
अंतिम परिणाम: सितंबर–अक्टूबर 2026

चलन्त दस्ता सिपाही (परिवहन विभाग)

कुल रिक्तियां: 108
लिखित परीक्षा: जून 2026
शारीरिक दक्षता परीक्षा: अक्टूबर–नवंबर 2026
अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026

मद्य निषेध सिपाही

कुल रिक्तियां: 1,685
लिखित परीक्षा: जून 2026
परिणाम: सितंबर 2026
अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026

कक्षपाल (कारा एवं सुधार सेवाएं)

कुल रिक्तियां: 2,417
लिखित परीक्षा: जून 2026
अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026

विशेष शाखा सिपाही (बिहार पुलिस)

कुल रिक्तियां: 83
विज्ञापन: फरवरी 2026
लिखित परीक्षा: जून 2026
अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026

सिपाही चालक – बिहार पुलिस रेडियो संगठन

कुल रिक्तियां: 993
विज्ञापन: मार्च 2026
लिखित परीक्षा: जून 2026
शारीरिक दक्षता परीक्षा: नवंबर–दिसंबर 2026
अंतिम परिणाम: जनवरी 2027

आने वाली अन्य भर्तियां

सिपाही (तकनीकी) – बिहार पुलिस रेडियो संगठन

रिक्तियां: 33
विज्ञापन: मार्च 2026
लिखित परीक्षा: जून 2026
परिणाम: सितंबर 2026
शारीरिक परीक्षा: नवंबर–दिसंबर 2026
अंतिम परिणाम: जनवरी 2027

वनरक्षी

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
रिक्तियां: 1,816
विज्ञापन: मार्च 2026
लिखित परीक्षा: सितंबर 2026
परिणाम: नवंबर 2026
शारीरिक परीक्षा: दिसंबर 2026
अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

वनपाल

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
रिक्तियां: 188
विज्ञापन: अप्रैल 2026
लिखित परीक्षा: सितंबर 2026
परिणाम: नवंबर 2026
शारीरिक परीक्षा: दिसंबर 2026
अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

कारा चालक – I

विभाग: कारा एवं सुधार सेवाएं
रिक्तियां: 81
विज्ञापन: अप्रैल 2026
लिखित परीक्षा: सितंबर 2026
परिणाम: नवंबर 2026
शारीरिक परीक्षा: दिसंबर 2026
अंतिम परिणाम: मार्च 2027

Share This Article