BPSSC Calendar 2026 जारी: 2671 पदों पर होगी भर्ती, बिहार दारोगा के 1799 पद शामिल

Thecity news
3 Min Read

सब-हेडिंग: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने जारी किया भर्ती कैलेंडर 2026, प्रारंभिक से अंतिम रिजल्ट तक की संभावित तिथियां घोषित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में वर्तमान में चल रही भर्तियों, उनके आगामी चरणों, संभावित परीक्षा तिथियों और अंतिम परिणाम की समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई है। आयोग की कुल 9 भर्तियों के तहत 2671 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कैलेंडर के मुताबिक सबसे बड़ी भर्ती पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1799 पदों पर होगी। इस भर्ती की मुख्य परीक्षा मार्च 2026 में और शारीरिक दक्षता परीक्षा मई 2026 में संभावित है। अंतिम परिणाम जून 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।


1. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग)

  • विज्ञापन संख्या: 02/2025
  • कुल पद: 24
  • प्रारंभिक परीक्षा: 24 अगस्त 2025
  • मुख्य परीक्षा: 18 दिसंबर 2025
  • शारीरिक दक्षता: 19–21 नवंबर 2025
  • साक्षात्कार: 02–05 जनवरी 2026
  • अंतिम परिणाम: फरवरी 2026

2. प्रवर्तन अवर निरीक्षक (Enforcement SI), परिवहन विभाग

  • विज्ञापन संख्या: 03/2025
  • कुल पद: 33
  • प्रारंभिक परीक्षा: 07 सितंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा: 14 दिसंबर 2025
  • शारीरिक परीक्षा: 09 फरवरी 2026
  • साक्षात्कार: 24–27 फरवरी 2026
  • अंतिम परिणाम: मार्च 2026

3. सहायक अधीक्षक, फिंगर प्रिंट टेक्निकल (गृह विभाग)

  • विज्ञापन संख्या: 04/2025
  • कुल पद: 25
  • प्रारंभिक परीक्षा: 07 दिसंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा: 18 फरवरी 2026
  • अंतिम परिणाम: अप्रैल 2026

4. पुलिस अवर निरीक्षक (आर्मी शाखा) – बिहार दारोगा भर्ती

  • विज्ञापन संख्या: 05/2025
  • कुल पद: 1799
  • प्रारंभिक परीक्षा: 18 जनवरी 2026
  • मुख्य परीक्षा: मार्च 2026
  • शारीरिक परीक्षा: मई 2026
  • अंतिम परिणाम: जून 2026

5. अधीक्षक लिपिक (विशेष शाखा), बिहार गृह रक्षा वाहिनी

  • विज्ञापन संख्या: 01/2026
  • कुल पद: 64
  • प्रारंभिक परीक्षा: अप्रैल 2026
  • शारीरिक परीक्षा: मई 2026
  • अंतिम परिणाम: जुलाई 2026

6. अधीक्षक (लेखा/लॉजिस्टिक शाखा), बिहार गृह रक्षा वाहिनी

  • विज्ञापन संख्या: 02/2026
  • कुल पद: 64
  • विज्ञापन प्रकाशन: 01 जनवरी 2026

7. अवर निरीक्षक (विभिन्न विभाग)

  • विज्ञापन संख्या: 03/2026
  • कुल पद: 78
  • प्रारंभिक परीक्षा: अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा: जून 2026
  • शारीरिक परीक्षा: जुलाई 2026
  • अंतिम परिणाम: अगस्त 2026

8. सहायक अवर निरीक्षक (वित्त), बिहार पुलिस मुख्यालय

  • विज्ञापन संख्या: 04/2026
  • कुल पद: 462
  • प्रारंभिक परीक्षा: मई 2026
  • मुख्य परीक्षा: जुलाई 2026
  • शारीरिक परीक्षा: अक्टूबर 2026
  • अंतिम परिणाम: नवम्बर 2026

9. अधीक्षक (आम/विशेष शाखा), बिहार गृह रक्षा वाहिनी

  • विज्ञापन संख्या: 05/2026
  • कुल पद: 122
  • प्रारंभिक परीक्षा: मई 2026
  • शारीरिक परीक्षा: अक्टूबर 2026
  • अंतिम परिणाम: नवम्बर 2026

उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी

BPSSC द्वारा जारी इस कैलेंडर से अभ्यर्थियों को तैयारी की रणनीति बनाने में काफी मदद मिलेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी तिथियां संभावित हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Share This Article