IPL 2026: पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा

Thecity news
3 Min Read

प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की तूफानी पारियों से बना 254 रन का विशाल स्कोर, एलएसजी की लगातार चौथी हार

Indian Premier League 2026 के 29वें मुकाबले में Punjab Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को 54 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

पंजाब किंग्स ने अब तक खेले 6 मैचों में 5 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 11 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 6 में से 4 मैच हारकर अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है।

मुल्लांपुर में बल्लेबाजों का तूफान

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

एलएसजी की कोशिश नाकाम

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन और मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल (अपडेटेड)

क्रमांकटीमPWLNRअंकNRR
1PBKS650111+1.420
2RCB64208+1.171
3RR64208+0.599
4SRH63306+0.566
5DC53206+0.310
6GT53206+0.018
7CSK62404-0.780
8LSG62404-1.173
9KKR71513-0.879
10MI51402-1.076

KKR ने खोला जीत का खाता

दूसरे मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Rajasthan Royals को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। हालांकि, हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया।

जवाब में केकेआर ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने 53 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अनुकूल रॉय ने 29 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

Share This Article