ISRO IPRC Recruitment 2026: 22 पदों पर भर्ती, 10वीं से डिप्लोमा पास तक के लिए मौका

Thecity news
4 Min Read

इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स महेंद्रगिरि में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के पदों पर भर्ती; सैलरी 1.42 लाख रुपये तक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स आईपीआरसी, महेंद्रगिरि ने तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पद भरे जाएंगे। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए योग्यता 10वीं पास से लेकर संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22 पदों पर होगी भर्ती

टेक्निकल असिस्टेंट – 5 पद:
उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड जैसे मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में प्रथम श्रेणी का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है।

टेक्नीशियन बी – 13 पद:
उम्मीदवार का 10वीं कक्षा यानी एसएसएलसी या मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन और आरएसी में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई यानी एनटीसी/एनएसी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कुक ए – 1 पद:
उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। इसके साथ किसी स्थापित होटल या कैंटीन में कुक के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

फायरमैन ए – 3 पद:
इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को निर्धारित शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा।

1.42 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

  • टेक्निकल असिस्टेंट: पे लेवल-7, ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह
  • टेक्नीशियन बी: पे लेवल-3, ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह
  • कुक ए और फायरमैन ए: पे लेवल-2, ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह

इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमानुसार मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

अलग-अलग पदों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • टेक्निकल असिस्टेंट: ₹750
  • टेक्नीशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए: ₹500

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।

कैसे होगा चयन?

टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी और कुक ए पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और संबंधित विषय व सिलेबस पर आधारित स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

वहीं, फायरमैन ए पद के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 5 अक्टूबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले इसरो आईपीआरसी की आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।
  3. संबंधित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  5. जरूरी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
Share This Article