Meta का ‘Creator Fast Track’ प्रोग्राम लॉन्च, फेसबुक पर क्रिएटर्स को मिलेगा सीधा पैसा और ज्यादा रीच

Thecity news
2 Min Read

Meta ने क्रिएटर्स के लिए कमाई का एक नया प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का मकसद ज्यादा से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स को Facebook पर लाना और उन्हें यहां सक्रिय बनाना है। कंपनी क्रिएटर्स को बेहतर पहुंच और सीधी कमाई का मौका देकर दूसरे प्लेटफॉर्म से फेसबुक की ओर आकर्षित करना चाहती है।

क्या है ‘Creator Fast Track’ प्रोग्राम?

मेटा के इस नए प्रोग्राम का नाम ‘Creator Fast Track’ है। इसके तहत Instagram, TikTok और YouTube पर पहले से सक्रिय क्रिएटर्स को फेसबुक पर आने के लिए खास फायदे दिए जाएंगे।
इसमें गारंटीड पेमेंट के साथ कंटेंट की ज्यादा रीच दी जाएगी, ताकि नए क्रिएटर्स आसानी से प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना सकें।

कितनी होगी कमाई?

इस स्कीम के तहत:

  • 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को हर महीने करीब 1,000 डॉलर (लगभग ₹92,000)
  • 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को हर महीने करीब 3,000 डॉलर (लगभग ₹2.75 लाख)

यह गारंटीड पेमेंट सिर्फ 3 महीने तक मिलेगा, लेकिन इसके बाद भी फेसबुक के मोनेटाइजेशन टूल्स के जरिए कमाई जारी रह सकती है।

क्या होंगी शर्तें?

इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए क्रिएटर्स को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • 30 दिनों में कम से कम 15 रील्स पोस्ट करनी होंगी
  • कंटेंट ओरिजिनल होना जरूरी है (AI कंटेंट भी मान्य)
  • अलग-अलग दिनों में पोस्ट करना अनिवार्य होगा

कमाई के अन्य विकल्प

क्रिएटर्स इस प्रोग्राम के अलावा भी सब्सक्रिप्शन, टिपिंग और ब्रांड डील्स के जरिए कमाई कर सकते हैं, जिससे उनकी इनकम के कई स्रोत बनेंगे।

पहले भी किया बड़ा भुगतान

मेटा के अनुसार, 2025 में कंपनी ने क्रिएटर्स को करीब 275 अरब रुपये का भुगतान किया, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। यह दिखाता है कि कंपनी क्रिएटर इकोनॉमी को तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

Share This Article