Indian Premier League 2026 के 58वें मुकाबले में Mumbai Indians ने Punjab Kings को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 201 रन के लक्ष्य को 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज Tilak Varma रहे, जिन्होंने विस्फोटक अर्धशतक जड़कर मैच का रुख बदल दिया।
जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान Jasprit Bumrah ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 200 रन बनाए और मुंबई के सामने 201 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।
तिलक वर्मा ने अकेले दम पर दिलाई जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। ऐसे समय में तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई।
तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। उन्होंने Sherfane Rutherford के साथ 61 रन और Will Jacks के साथ 56 रन की अहम साझेदारी की।
रयान रिकल्टन ने दिलाई तेज शुरुआत
मुंबई के लिए Ryan Rickelton ने भी तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 23 गेंदों में 48 रन बनाए। वहीं Rohit Sharma 25 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 रन का योगदान दिया जबकि विल जैक्स 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।
पंजाब किंग्स के गेंदबाज रहे महंगे
पंजाब किंग्स की ओर से Azmatullah Omarzai ने 2 विकेट लिए। वहीं Yuzvendra Chahal ने रोहित शर्मा का विकेट हासिल किया।
हालांकि तेज गेंदबाज Marco Jansen काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 55 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया।
प्रभसिमरन सिंह ने खेली शानदार फिफ्टी
पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज Prabhsimran Singh ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने Priyansh Arya के साथ 50 रन और Cooper Connolly के साथ 57 रन की साझेदारी की।
प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान Shreyas Iyer सिर्फ 4 रन ही बना सके। अंत में अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 200 रन तक पहुंचाया।
मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर बने स्टार गेंदबाज
मुंबई इंडियंस की ओर से Shardul Thakur सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं Deepak Chahar ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा Corbin Bosch और Raj Bawa को 1-1 सफलता मिली।
हालांकि कप्तान जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में कोई विकेट हासिल नहीं कर सके और उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए।

