सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सिंगल शिफ्ट में एग्जाम; 28 फरवरी तक चलेंगी परीक्षाएं, 12,920 केंद्रों पर 24 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होंगी और 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी।
Rajya Shiksha Kendra Madhya Pradesh ने करीब 25 लाख विद्यार्थियों के लिए 12,920 परीक्षा केंद्र तैयार किए हैं। परीक्षा प्रबंधन के लिए विशेष आईटी पोर्टल भी विकसित किया गया है।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
भाषा चयन को लेकर जरूरी नियम
- प्रथम भाषा के रूप में हिंदी/उर्दू/मराठी चुनने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी अनिवार्य होगी।
- प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी चुनने पर द्वितीय भाषा हिंदी लेना अनिवार्य रहेगा।
MP Board Class 5 Time Table 2026
| तारीख | विषय |
|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | हिंदी (SCERT/NCERT), अंग्रेजी (SCERT/NCERT), उर्दू, मराठी |
| 21 फरवरी 2026 | गणित, संस्कृत (SCERT/NCERT) |
| 23 फरवरी 2026 | हिंदी (SCERT/NCERT), अंग्रेजी (SCERT/NCERT) |
| 25 फरवरी 2026 | पर्यावरण अध्ययन |
| 26 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी/उर्दू/पंजाबी, संस्कृत (SCERT/NCERT) |
MP Board Class 8 Time Table 2026
| तारीख | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | पहली भाषा – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी, अंग्रेजी, मराठी |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | दूसरी भाषा – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | तीसरी भाषा – (अंग्रेजी/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी/मराठी |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | गणित |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | सामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी/मराठी |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | विज्ञान (SCERT/NCERT) |
24 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
इस वर्ष प्रदेश के 1,10,615 सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और मदरसों के करीब 24 लाख 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से 522 निजी स्कूलों के 20,736 विद्यार्थियों के लिए NCERT सिलेबस के अनुसार भाषा विषय के अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। अन्य विषयों के प्रश्नपत्र पाठ्यपुस्तकों के आधार पर बनाए गए हैं।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेट शीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

