Oscar 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा, 13 नॉमिनेशन में 6 अवॉर्ड जीतकर बनी सबसे बड़ी फिल्म

Thecity news
3 Min Read

लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह Academy Awards का समापन हो चुका है और इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म One Battle After Another रही। Leonardo DiCaprio स्टारर इस फिल्म ने 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी प्रतिष्ठित कैटेगरी भी शामिल हैं।

फिल्म की इस बड़ी जीत के बाद दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई है। सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच इस मूवी को लेकर काफी चर्चा हो रही है और बड़ी संख्या में लोग अब इसे देखने के लिए उत्सुक हैं।

OTT पर कहां देखें ऑस्कर विनिंग फिल्म

अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो One Battle After Another अब OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर उपलब्ध है। यह फिल्म 26 फरवरी से इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। ऑस्कर जीतने के बाद इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर Paul Thomas Anderson ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।

फिल्म में Leonardo DiCaprio के साथ Sean Penn, Benicio del Toro, Regina Hall, Teyana Taylor और Chase Infiniti जैसे कलाकार नजर आते हैं। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाया है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी बॉब नाम के एक पूर्व क्रांतिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी भूमिका Leonardo DiCaprio ने निभाई है। बॉब अपनी बेटी विला के साथ समाज से दूर शांत जीवन जी रहा होता है।

लेकिन करीब 16 साल बाद उसका पुराना दुश्मन वापस लौट आता है और इसी दौरान उसकी बेटी रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती है। अपनी बेटी को खोजने के लिए बॉब को फिर से अपने अतीत और पुराने दुश्मनों का सामना करना पड़ता है।

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट

One Battle After Another सितंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। करीब 1000 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1600 करोड़ रुपये की कमाई की।

बेहतरीन कहानी, दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन की वजह से यह फिल्म हाल के वर्षों की सबसे चर्चित हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है।

Share This Article