पाकिस्तान की ‘करो या मरो’ जंग आज: नामीबिया से भिड़ंत, SSC की पिच पर किसका चलेगा जादू?

Thecity news
3 Min Read

भारत से हार के बाद दबाव में पाकिस्तान, हार मिली तो वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतराकोलंबो: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए का 35वां मुकाबला आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ बन चुका है। अगर पाक टीम आज हार जाती है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय माना जा रहा है।वहीं, नामीबिया की टीम पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह जाते-जाते बड़ा उलटफेर करने की कोशिश में होगी। इस मुकाबले के नतीजे पर अमेरिका और नीदरलैंड की उम्मीदें भी टिकी हुई हैं।पाकिस्तान के लिए आर-पार की जंगपाकिस्तान ने अब तक 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में टीम को सुपर-8 में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए पिच को सही तरीके से पढ़ना बेहद अहम होगा, क्योंकि इस मुकाबले में पिच बड़ा रोल निभा सकती है।SSC कोलंबो पिच रिपोर्टसिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड कोलंबो की पिच हरी और संतुलित मानी जाती है। श्रीलंका की अन्य धीमी पिचों के मुकाबले यहां तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिलती है।शुरुआती ओवरों में पेसर्स को मददबल्लेबाजों के लिए भी स्ट्रोक खेलना आसानहाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावनादूसरी पारी में ओस का असर पड़ सकता हैइस मैदान को ‘श्रीलंका का लॉर्ड्स’ भी कहा जाता है। कुल मिलाकर यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को संतुलित मदद मिलने की उम्मीद है।संभावित प्लेइंग-11पाकिस्तानसाहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी।नामीबियागेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, मलान क्रूगर, डायलन लीचर, जेजे स्मिट, लॉरेन स्टींकैम्प, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, विलेम मायबर्ग।पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बने रहने की आखिरी उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि SSC की संतुलित पिच पर किस टीम का पलड़ा भारी पड़ता है।

Share This Article