Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और वीकेंड पर कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
18वें दिन कमाई में उछाल, पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन यानी रविवार को 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 17वें दिन के 25.65 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,013.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इसके साथ ही यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी दिखाया दम
घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म दुनियाभर में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।
अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,605.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।
इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अभी भी पीछे
हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ को अभी Pushpa 2: The Rule, Baahubali 2: The Conclusion और Dangal जैसी फिल्मों से आगे निकलना बाकी है।
जहां ‘पुष्पा 2’ का कलेक्शन करीब 1,742 करोड़ रुपये है, वहीं ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ ने क्रमशः लगभग 1,788 करोड़ और 2,070 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाती है या नहीं।

