RRB ALP Vacancy 2026: 11,127 सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती को मंजूरी, जानें जोनवार सीटें, योग्यता और चयन प्रक्रिया

Thecity news
4 Min Read

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। 21 फरवरी को जारी आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने जोनवार रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से शुरू की जाएगी।

रेलवे स्तर पर भर्ती का वार्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया है और पूरी प्रक्रिया के लिए नौ रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को नोडल नामित किया गया है।


सर्वाधिक पद कहां? जोनवार रिक्तियों का ब्योरा

  • पूर्वी तटीय रेलवे – 1625 पद
  • दक्षिण पूर्व रेलवे – 1531 पद
  • मध्य रेलवे – 1400 पद
  • पूर्व सीमांत रेलवे – 1276 पद
  • उत्तर रेलवे – 740 पद
  • पूर्व मध्य रेलवे – 700 पद
  • दक्षिण मध्य रेलवे – 674 पद
  • उत्तर पश्चिम रेलवे – 600 पद
  • पूर्व रेलवे – 608 पद
  • पश्चिम मध्य रेलवे – 541 पद
  • पश्चिम रेलवे – 214 पद
  • पूर्वोत्तर रेलवे – 105 पद (सबसे कम)

उत्तर मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति होगी, जिससे प्रयागराज और आसपास के युवाओं को अवसर मिलेगा। मुजफ्फरपुर, पटना और रांची रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत करीब 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।


सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में एएलपी की कमी

सोनपुर और समस्तीपुर मंडल में सहायक लोको पायलटों की कमी लंबे समय से बताई जा रही है। ऑल इंडिया रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन ने कई बार धरना-प्रदर्शन कर रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। बताया जाता है कि एएलपी से तय समय से अधिक ड्यूटी ली जा रही है।


ट्रेनों के संचालन में मानव संसाधन की कमी होगी दूर

रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर बताया कि एएलपी पदों की आवश्यकता की समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी ने 11,127 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी करने की मंजूरी दी है। इससे ट्रेनों के संचालन में मानव संसाधन की कमी दूर होने की उम्मीद है।


नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के तहत लेवल-2 पदों पर की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।


शैक्षणिक योग्यता

  • 10वीं पास + आईटीआई
    या
  • 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा
    या
  • संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी: 3 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न

संभावित चयन प्रक्रिया:

  1. फर्स्ट स्टेज CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
  2. सेकेंड स्टेज CBT
  3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (AT)
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फर्स्ट स्टेज CBT में सफल उम्मीदवारों को ही सेकेंड स्टेज CBT में बैठने का अवसर मिलेगा। इसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Share This Article