सेंसेक्स 118 अंक और निफ्टी 53 अंक से ज्यादा फिसले, जबकि निफ्टी आईटी में 1.47 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार दबाव में नजर आया। वैश्विक संकेतों और बिकवाली के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। हालांकि, आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को सहारा देने की कोशिश की।
सेंसेक्स 118.17 अंक यानी 0.16 फीसदी गिरकर 72,915.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 53.55 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 22,668.40 के स्तर पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में 1,231 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,377 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, 162 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
आईटी शेयरों में तेजी, निफ्टी आईटी 1.47 फीसदी चढ़ा
सेक्टरवार प्रदर्शन में आईटी इंडेक्स सबसे मजबूत रहा। निफ्टी आईटी 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 30,269.60 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी एफएमसीजी में भी 0.42 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
इसके विपरीत निफ्टी बैंक 0.30 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.57 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.75 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.97 फीसदी और निफ्टी रियल्टी 0.49 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
टीसीएस और इंफोसिस समेत इन शेयरों में बढ़त
निफ्टी के प्रमुख शेयरों में आईटी कंपनियों का प्रदर्शन मजबूत रहा। टीसीएस में 2.91 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.65 फीसदी, इंफोसिस में 1.52 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
इसके अलावा नेस्ले इंडिया के शेयर 1.63 फीसदी और कोल इंडिया के शेयर 1.22 फीसदी चढ़े।
इन शेयरों पर रहा बिकवाली का दबाव
दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस के शेयर 1.33 फीसदी, बीएसई लिमिटेड के शेयर 1.03 फीसदी, हिंडाल्को के शेयर 0.86 फीसदी और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.83 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।
डॉ. रेड्डीज लैब्स में 0.73 फीसदी और अदाणी पोर्ट्स में 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

