नई दिल्ली स्टेशन पर 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

Thecity news
3 Min Read

त्योहारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। वाराणसी वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

त्योहारों के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 17 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 16 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। बदलाव में वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई मेल, एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।

किस ट्रेन का प्लेटफॉर्म कहां बदला?

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामपुराना प्लेटफॉर्मनया प्लेटफॉर्म
12562स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस131
12561स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस127
12046काठगोदाम शताब्दी21
15306रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस72
19566उत्तरांचल एक्सप्रेस14
12472स्वराज एक्सप्रेस18
12474सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस18
12476श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस18
12478श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस18
12392श्रमजीवी एक्सप्रेस81
22435वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस166
64441गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू1412
64410नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू1412
54473दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर156
64409गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू89
64076नई दिल्ली-पलवल ईएमयू89
64016शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू14

रोजाना करीब चार लाख यात्री करते हैं सफर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां से प्रतिदिन 300 से अधिक ट्रेनें आती-जाती हैं और औसतन चार लाख यात्री सफर करते हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से स्टेशन पर भीड़ का दबाव और अधिक हो जाता है।

निर्माण कार्य से भी बढ़ रहा दबाव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते पहाड़गंज की ओर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जबकि अजमेरी गेट की तरफ दबाव बढ़ा है। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से अपनी ट्रेन का ताजा प्लेटफॉर्म नंबर जरूर जांच लें।

Share This Article