शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 156 अंक फिसला; TCS में 1.81% की गिरावट

Thecity news
3 Min Read

बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी दिखी तो आईटी और अन्य प्रमुख शेयरों पर दबाव रहा।

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 155.63 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 82,376.56 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 64.25 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 25,323.15 पर खुला।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी सत्र में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। दूसरी ओर, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स समेत कई प्रमुख शेयर लाल निशान में खुले। इससे पहले मंगलवार को बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।

सेंसेक्स की 19 कंपनियों के शेयर गिरावट में खुले

बुधवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयर गिरावट के साथ खुले। वहीं, 9 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 14 के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि बाकी 36 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। वहीं, टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला और सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

इन शेयरों ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

बुधवार को एसबीआई के शेयर 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 प्रतिशत और भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। इनके अलावा एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक में 0.18 प्रतिशत, एटरनल और एक्सिस बैंक में 0.15 प्रतिशत और एनटीपीसी में 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ।

मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

इन कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व 1.23 प्रतिशत और एशियन पेंट्स 1.08 प्रतिशत टूटकर खुले। अडाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक में 0.76 प्रतिशत, इन्फोसिस में 0.71 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस में 0.69 प्रतिशत की गिरावट रही।

इसके अलावा ट्रेंट 0.68 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.59 प्रतिशत, बीईएल 0.58 प्रतिशत, आईटीसी 0.46 प्रतिशत, टाइटन 0.41 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इंडिगो के शेयर 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.19 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.06 प्रतिशत, रिलायंस 0.04 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.01 प्रतिशत गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

Share This Article