इंटरव्यू समाप्त, इस सप्ताह कभी भी आ सकता है रिजल्ट
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) बहुत जल्द सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। यूपीएससी सीएसई 2025 के इंटरव्यू 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुके हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार इंटरव्यू समाप्त होने के लगभग एक सप्ताह के भीतर फाइनल परिणाम घोषित कर दिया जाता है। ऐसे में इस सप्ताह कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
2,736 उम्मीदवार पहुंचे इंटरव्यू राउंड में
मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के मार्क्स भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
979 पदों पर होगी भर्ती
इस वर्ष UPSC CSE 2025 के माध्यम से कुल 979 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश निम्न सेवाओं के लिए की जाएगी—
- इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS)
- इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS)
- इंडियन पुलिस सर्विस (IPS)
- सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप A
- सेंट्रल सर्विसेज, ग्रुप B
UPSC CSE Final Result 2025: ऐसे करें चेक
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: “UPSC CSE 2025 Final Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: पीडीएफ फाइल खुलने के बाद अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
तीन चरणों में होती है परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। यह तीन चरणों में आयोजित की जाती है—
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview / Personality Test)
मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है।
पिछले वर्ष की टॉपर: Shakti Dubey
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया था। अब सभी की नजर UPSC CSE 2025 के टॉपर पर टिकी है।

