UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट करें आवेदन

Thecity news
4 Min Read

उत्तर प्रदेश में सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों के लिए आवेदन शुरू, PET-2025 का वैलिड स्कोर कार्ड जरूरी; 35,400 से 1,12,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सीनियर इंस्ट्रक्टर के 132 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET-2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

132 पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC की इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विभागों में सीनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 132 पद भरे जाएंगे। इनमें एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के 30 पद, प्लांट प्रोटेक्शन और हॉर्टिकल्चर के 16-16 पद, एनिमल हस्बैंड्री के 14 पद और एग्रोनॉमी के 12 पद शामिल हैं।

इसके अलावा महिला कल्याण के 9 पद, सहकारिता, पंचायत और सॉयल साइंस के 8-8 पद रखे गए हैं। कृषि विस्तार, जनस्वास्थ्य और प्रोडक्शन से जुड़े पद भी इस भर्ती में शामिल हैं।

PET-2025 स्कोर कार्ड जरूरी

इस भर्ती की सबसे अहम शर्त UPSSSC PET-2025 है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का PET-2025 में शामिल होना और वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसी स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे होने वाली मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ B.Sc Agriculture, B.Tech Agriculture Engineering, B.V.Sc, B.Sc Home Science/Nutrition या M.A., M.Com, M.Sc जैसी डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

35,400 से 1,12,400 रुपये तक सैलरी

सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा। इसमें 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन की तारीख और फीस

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकते हैं।

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ‘Live Advertisement’ सेक्शन में जाकर Advt No. 21-Exam/2026 पर क्लिक करें।

इसके बाद PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी या मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी के जरिए लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें, 25 रुपये की फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Share This Article