नई दिल्ली: Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के नए सीजन से पहले Virat Kohli ने अपनी टीम Royal Challengers Bengaluru की ‘ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन’ का चयन किया है।
कोहली की इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें AB de Villiers और Chris Gayle जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी इस स्टार टीम में तेज गेंदबाज Mohammed Siraj को जगह नहीं दी, जिससे फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।
इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
कोहली की ऑल टाइम इलेवन में गेल और डिविलियर्स के अलावा कई अहम खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। टीम में KL Rahul, Rajat Patidar और Dinesh Karthik को भी जगह मिली है।
खास बात यह है कि पाटीदार की कप्तानी में ही Royal Challengers Bengaluru ने पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। गेंदबाजी विभाग में Mitchell Starc और Yuzvendra Chahal को शामिल किया गया है। चहल RCB के लिए खेलते हुए 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं।
कुंबले और हर्षल पटेल को लेकर क्या बोले कोहली
कोहली ने अपनी टीम में महान स्पिनर Anil Kumble और ऑलराउंडर Harshal Patel को भी चुना है।
कुंबले को टीम में शामिल करते हुए कोहली ने कहा कि आठवें नंबर पर अनिल कुंबले जैसे अनुभवी खिलाड़ी का होना टीम को और मजबूत बनाता है। वहीं हर्षल पटेल को लेकर उन्होंने कहा कि वह गेंदबाजी के साथ-साथ थोड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और टीम के तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में बिल्कुल फिट बैठते हैं।
सिराज को नहीं मिली जगह
दिलचस्प बात यह रही कि कोहली ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग XI में Mohammed Siraj को जगह नहीं दी। सिराज 2018 से 2024 तक RCB के लिए खेलते हुए कोहली की कप्तानी में टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल रहे थे।
कोहली ने तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए Dale Steyn और Mitchell Starc जैसे विदेशी गेंदबाजों पर भरोसा जताया है।
विराट कोहली की RCB ऑल टाइम XI
क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल।

