क्यों कमजोर होते हैं WiFi सिग्नल?
अक्सर लोग सोचते हैं कि वाईफाई सिग्नल पूरे कमरे में बराबर फैल जाता है। लेकिन हकीकत में, सिग्नल दूरी बढ़ने के साथ कमजोर हो जाता है। अगर राउटर घर के कोने में रखा है और आप दूसरे कमरे या फ्लोर पर इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सिग्नल पूरी तरह नहीं पहुंच पाता।
🔹 दीवारें और फर्नीचर भी स्पीड के दुश्मन
घर की मोटी दीवारें, अलमारी, बेड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण WiFi सिग्नल को रोकते हैं। जितनी ज्यादा ठोस चीजें राउटर और डिवाइस के बीच होंगी, सिग्नल उतना ही कमजोर होगा। यही वजह है कि अलग कमरे या फ्लोर पर इंटरनेट स्लो चलता है।
🔹 राउटर की सही जगह कहाँ रखें?
- घर के बीचों-बीच और ऊंची जगह पर रखें।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, फ्रिज या टीवी के पास न रखें।
- इससे सिग्नल चारों तरफ समान रूप से फैलता है और रुकावट कम होती है।
🔹 बड़े घर या ऑफिस में क्या करें?
अगर घर या ऑफिस बड़ा है, तो सिर्फ एक राउटर काफी नहीं होगा। ऐसे में आप WiFi एक्सटेंडर या रिपीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हर कोने में मजबूत सिग्नल और तेज स्पीड मिलती है।
🔹 ध्यान दें
अगली बार स्लो इंटरनेट की शिकायत करने से पहले राउटर की जगह जरूर जांचें। सही प्लेसमेंट से न सिर्फ इंटरनेट स्पीड बढ़ेगी, बल्कि स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास और गेमिंग का अनुभव भी बेहतर होगा – वो भी बिना कोई खर्च किए।

