Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2027: आवेदन का आज आखिरी मौका, 10वीं और डिप्लोमा पास युवा तुरंत करें अप्लाई

Thecity news
3 Min Read

भारतीय नौसेना में अग्निवीर (अप्रेंटिस) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैच की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Join Indian Navy के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा। यह भर्ती तकनीकी योग्यता रखने वाले अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

10वीं और डिप्लोमा पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम में कम से कम 50% अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

01/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए, जबकि 02/2027 बैच के लिए जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच निर्धारित की गई है।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण Indian Navy Entrance Test (INET 2/2026) होगा, जो संभावित रूप से अगस्त 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप्स और 15 बेंट-नी सिट-अप्स करना अनिवार्य होगा। न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग ओडिशा स्थित INS चिल्का में होगी।

चार साल में मिलेगा 10 लाख रुपये से ज्यादा का सेवा निधि पैकेज

अग्निवीर अप्रेंटिस को पहले वर्ष 30,000 रुपये, दूसरे वर्ष 33,000 रुपये, तीसरे वर्ष 36,500 रुपये और चौथे वर्ष 40,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसमें निर्धारित राशि सेवा निधि कॉर्पस फंड में जमा होगी।

चार वर्ष की सेवा पूरी होने पर सरकार के समान योगदान और ब्याज के साथ करीब 10.04 लाख रुपये से अधिक का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में स्थायी सेवा का अवसर भी मिलेगा।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 550 रुपये + 18% GST ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक रहने की संभावना है, इसलिए उम्मीदवारों को बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *