NEET UG 2026: MBBS की 9,911 नई सीटों को मंजूरी, अब देशभर में 1.36 लाख से ज्यादा सीटें; NMC ने जारी किया पूरा सीट मैट्रिक्स

Thecity news
3 Min Read

25 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, सरकारी कॉलेजों में 2,111 और निजी कॉलेजों में 7,800 नई सीटें जुड़ीं

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के रिजल्ट और काउंसलिंग का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS सीटों का अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस बार देशभर में 9,911 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है।

इसके साथ ही 25 नए मेडिकल कॉलेजों को भी अनुमति मिली है। अब देश में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई होगी, जिनमें 441 सरकारी और 382 निजी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

सरकारी और निजी कॉलेजों में कितनी सीटें बढ़ीं?

NMC के अनुसार, इस वर्ष कुल 9,911 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जिनमें—

  • सरकारी मेडिकल कॉलेज: 2,111 नई सीटें
  • निजी मेडिकल कॉलेज: 7,800 नई सीटें

कुल MBBS सीटों में अब—

  • सरकारी कॉलेज: 63,296 सीटें
  • निजी कॉलेज: 73,643 सीटें

उपलब्ध रहेंगी।

25 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी

इस शैक्षणिक सत्र में स्थापित 25 नए मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,400 MBBS सीटें होंगी।

  • 7 सरकारी मेडिकल कॉलेज: 400 सीटें
  • 18 निजी मेडिकल कॉलेज: 2,000 सीटें

किन राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें बढ़ीं?

इस बार कई राज्यों में MBBS सीटों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

राज्यनई सीटें
कर्नाटक1,300
तमिलनाडु950
राजस्थान900
पश्चिम बंगाल825
तेलंगाना810
उत्तर प्रदेश800
बिहार740
छत्तीसगढ़545
मध्य प्रदेश420
महाराष्ट्र400

देश में सबसे ज्यादा MBBS सीटें वाले राज्य

कुल सीटों के हिसाब से देश के शीर्ष राज्य इस प्रकार हैं—

राज्यकुल MBBS सीटें
कर्नाटक15,395
उत्तर प्रदेश14,000
तमिलनाडु13,999
महाराष्ट्र13,099
तेलंगाना10,250
राजस्थान8,080
गुजरात7,750
आंध्र प्रदेश7,465
पश्चिम बंगाल7,200

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बड़ा फायदा

  • उत्तर प्रदेश: 14,000 सीटें (5,700 सरकारी, 8,300 निजी)
  • महाराष्ट्र: 13,099 सीटें (6,000 सरकारी, 7,099 निजी)
  • तमिलनाडु: 13,999 सीटें (5,349 सरकारी, 8,650 निजी)

इन राज्यों के छात्रों को काउंसलिंग में अधिक विकल्प मिलेंगे।

नए मेडिकल कॉलेज कहां खुले?

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और सिक्किम को नए संस्थान मिले हैं। वहीं निजी मेडिकल कॉलेज बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में शुरू किए गए हैं।

काउंसलिंग में मिलेगा फायदा

NMC द्वारा सीटें बढ़ाए जाने के बाद NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए MBBS में दाखिले की संभावनाएं पहले के मुकाबले बेहतर हो गई हैं। बढ़ी हुई सीटों का लाभ ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य कोटा दोनों के उम्मीदवारों को मिलेगा। अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान अधिक मेडिकल कॉलेज और सीट विकल्प उपलब्ध होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *