WPL 2027: यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन में मारी बाजी, जानें सभी टीमों का फाइनल स्क्वॉड

Thecity news
3 Min Read

महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा, मिनी ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने आठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित इस मिनी ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जबकि सभी टीमों के पास मिलाकर 27 स्लॉट खाली थे। नीलामी के बाद 25 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा बने।

अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेले जाने की जानकारी दी गई है। टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है।

यूपी वॉरियर्स ने इन खिलाड़ियों पर लगाया बड़ा दांव

नीलामी में यूपी वॉरियर्स सबसे ज्यादा सक्रिय टीम रही। उसके पास आठ खाली स्लॉट थे और उसने सभी भर लिए। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनेक्स इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

टीम ने स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा ग्रेस हैरिस और कैथरीन ब्राइस भी अगले सीजन में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलेंगी।

WPL 2027 के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार, आशा सोभना, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, ग्रेस हैरिस, कैथरीन ब्राइस, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, सोफी मोलिनेक्स।

गुजरात जाएंट्स: अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमलिनी, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, समायरा राघव।

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्ज, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजाने कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शैफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काश्वी, नाजमा खान।

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत, अक्षिता भगत।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश, क्लो ट्रायॉन।

Share This Article