ममता बनर्जी से मिले CJP संस्थापक, INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होने पर कही ये बात

Thecity news
2 Min Read

अभिजीत दीपक ने NEET पेपर लीक और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ समर्थन के लिए ममता बनर्जी का जताया आभार।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी का आभार जताया।

हालांकि, अभिजीत दीपक ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली में औपचारिक रूप से शामिल नहीं होगी।

अलग पहचान बनाए रखना चाहती है पार्टी

अभिजीत दीपक ने कहा कि सीजेपी एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संगठन है। पार्टी अपनी अलग पहचान बनाए रखना चाहती है। हालांकि, वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी संगठनों को उसका समर्थन जारी रहेगा।

NEET आंदोलन में समर्थन के लिए कहा धन्यवाद

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अभिजीत दीपक ने कहा कि वह विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद देने आए थे। उन्होंने बताया कि नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर सीजेपी के पहले आंदोलन के दौरान ममता बनर्जी ने युवाओं का मजबूती से साथ दिया था।

दीपक के मुताबिक, जब सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब भी ममता बनर्जी उनके समर्थन में खड़ी रही थीं।

Share This Article