बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘तेरे इश्क में’ ने मारी बाज़ी, ‘गुस्ताख इश्क’ फिसली

Thecity news
2 Min Read

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर धनुष की ‘तेरे इश्क में’ और विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ की भिड़ंत ने फिल्म प्रेमियों में चर्चा का तूल बढ़ा दिया था। दोनों फिल्मों के पहले दिन के आंकड़े सामने आते ही स्पष्ट हो गया कि बाज़ी किसने मारी।

‘तेरे इश्क में’ ने धमाकेदार शुरुआत की

आनंद एल राय निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल युवक (धनुष) और कॉलेज में पढ़ने वाली मुक्ति (कृति सैनन) के प्यार और उनके रिश्ते में आने वाले ट्विस्ट पर आधारित है।

‘गुस्ताख इश्क’ को पहला दिन भारी पड़ा

28 नवंबर को रिलीज हुई ‘गुस्ताख इश्क’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह पिछड़ गई। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए। यह माना जा रहा है कि ‘तेरे इश्क में’ के साथ टकराने का खामियाजा इसे भुगतना पड़ा।

‘गुस्ताख इश्क’ की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। विभु पुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने निर्माता के तौर पर अपनी शुरुआत की। कहानी पुराने दिल्ली के एक प्रिंटिंग प्रेस और विजय वर्मा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें उसकी दोस्ती, प्यार और संघर्ष को दिखाया गया है।

Share This Article