AIIMS CRE 2025: एम्स ने जारी किया सीआरई-4 भर्ती नोटिफिकेशन, 1300+ नॉन-फैकल्टी पदों पर होगी भर्ती

Thecity news
2 Min Read

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने AIIMS Common Recruitment Exam (CRE 4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए देशभर के विभिन्न एम्स और बड़े अस्पतालों में ग्रुप बी और सी के 1300 से अधिक नॉन-फैकल्टी पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


किन पदों पर होंगी भर्तियां

एम्स ने इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में तकनीकी, प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पद निकाले हैं। इनमें शामिल हैं:

  • असिस्टेंट डाइटीशियन, डाइटीशियन
  • वार्डन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
  • जूनियर/सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट
  • एलडीसी, यूडीसी
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
  • टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी), ओटी टेक्निशियन
  • फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, कैशियर
  • जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर
  • सीएसएसएसडी टेक्निशियन
  • लिफ्ट ऑपरेटर, मॉर्चुअरी अटेंडेंट
  • मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, कोडिंग क्लर्क
  • पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनो, प्राइवेट सेक्रेटरी
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट फायर ऑफिसर
  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, सैनिटरी इंस्पेक्टर
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
  • योगा इंस्ट्रक्टर, प्रोग्रामर
  • मेडिकल फोटोग्राफर, रिसर्च असिस्टेंट
  • और कई अन्य तकनीकी/सहायक पद

सीबीटी परीक्षा: 22 से 24 दिसंबर 2025

AIIMS CRE 2025 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 100 (MCQs)
  • कुल अंक: 400
  • अवधि: 90 मिनट
  • निगेटिव मार्किंग: 1/4 अंक
  • विषय:
    • सामान्य ज्ञान और योग्यता – 20 प्रश्न
    • कंप्यूटर ज्ञान – 20 प्रश्न
    • संबंधित डोमेन/ट्रेड – 80 प्रश्न

क्वालिफाइंग मार्क्स:

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस – 40%
  • ओबीसी – 35%
  • एससी/एसटी – 30%
  • पीडब्ल्यूबीडी – 30%

आवेदन शुल्क

  • जनरल/OBC: ₹3000
  • SC/ST/EWS: ₹2400

महत्वपूर्ण लिंक

  • आवेदन वेबसाइट: aiimsexams.ac.in
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *