‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव सत्य ने श्रीश्री रवि शंकर से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक अंदाज ने जीता दिल

Thecity news
3 Min Read

नीम करौली बाबा का किरदार निभाकर चर्चा में आए शोभिनव सत्य ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर से मुलाकात की और आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया

फिल्म ‘हनुमान अंश’ से रातोंरात सुर्खियों में आए अभिनेता शोभिनव सत्य ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रवि शंकर से मुलाकात की। इस दौरान शोभिनव ने श्रीश्री रवि शंकर के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। यह मुलाकात आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में हुई, जहां दोनों ने साथ समय बिताया और आध्यात्मिक विचारों व जीवन दर्शन पर चर्चा की।

श्रीश्री रवि शंकर से मुलाकात क्यों है खास?

शोभिनव सत्य ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म की सफलता के साथ शोभिनव की भी जमकर चर्चा हुई।

फिल्म में आध्यात्मिक किरदार निभाने के बाद श्रीश्री रवि शंकर जैसे आध्यात्मिक गुरु से उनकी मुलाकात को खास माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान शोभिनव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सोशल मीडिया पर सामने आई मुलाकात की झलक

शोभिनव सत्य ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ झलकियां साझा की हैं। वीडियो में वह श्रीश्री रवि शंकर के सामने झुककर उनके चरण स्पर्श करते और आशीर्वाद लेते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक सोच और जीवन दर्शन को लेकर बातचीत भी हुई।

शोभिनव के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। फिल्म में उनके निभाए आध्यात्मिक किरदार और वास्तविक जीवन में आध्यात्मिक गुरु से उनकी मुलाकात ने लोगों का ध्यान खींचा है।

डायरेक्शन टीम का हिस्सा थे शोभिनव

दिलचस्प बात यह है कि शोभिनव सत्य शुरुआत में ‘हनुमान अंश’ में बतौर अभिनेता काम नहीं कर रहे थे। वह फिल्म की डायरेक्शन टीम का हिस्सा थे। बाद में जब लीड एक्टर की जरूरत पड़ी तो उन्हें नीम करौली बाबा का किरदार निभाने का मौका मिला।

इस भूमिका ने उनकी जिंदगी बदल दी। फिल्म की शूटिंग के दौरान गांव के लोग उन्हें असली बाबा समझने लगे थे और उनसे आशीर्वाद लेने लगे थे। शोभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया था, लेकिन परिस्थितियां अपने आप बनती चली गईं। यहां तक कि जब लोग उनसे आशीर्वाद मांगने लगे तो वह उन्हें आशीर्वाद देने भी लगे।

फिल्म की रिलीज के बाद शोभिनव सत्य की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और नीम करौली बाबा के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई।

Share This Article