मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जो साल में एक से ज्यादा फिल्में बहुत कम करते हैं, अपनी हालिया फिल्म ‘वॉर 2’ की असफलता पर पहली बार खुलकर बोले हैं। दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ की सफलता के बाद दर्शकों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ‘वॉर 2’ अपनी ऊंची उम्मीदों और बजट पर खरी नहीं उतर सकी।
हाल ही में एक समारोह में शामिल होने दुबई पहुंचे ऋतिक ने वहां अपने फैंस के बीच मजेदार अंदाज में ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने पर बात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘वॉर 2’ की असफलता पर ऋतिक रोशन का मजेदार रिएक्शन
दुबई में आयोजित कार्यक्रम में ऋतिक काले रंग के टक्सीडो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ के गाने ‘एक पल का जीना’ पर दमदार डांस परफॉर्म किया।
फैंस की जोरदार तालियों के बीच उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा—
“आपकी वाकई बहुत मेहरबानी है। मेरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही… इसलिए इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। धन्यवाद।”
उनका यह जवाब सुन वहां मौजूद लोग और भी ज्यादा तालियां बजाने लगे।
‘वॉर 2’ के बारे में जानें
- रिलीज डेट: 14 अगस्त 2025
- स्टार कास्ट: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर
- निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
- बजट: करीब 400 करोड़ रुपये
- घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 236 करोड़ रुपये
फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 6th फिल्म थी। कलेक्शन ठीक रहे, लेकिन भारी-भरकम बजट की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं मानी गई।

