‘जय हनुमान’ में अश्वत्थामा बनेंगे राणा दग्गुबाती? ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

Thecity news
3 Min Read

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ में राणा दग्गुबाती अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर वह ‘जय हनुमान’ में नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ और ‘कांतारा चैप्टर 2’ पर भी काम जारी है। इसी बीच ‘जय हनुमान’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में राणा दग्गुबाती अश्वत्थामा का किरदार निभा सकते हैं।

अश्वत्थामा के रोल में दिख सकते हैं राणा दग्गुबाती

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान’ के सीक्वल ‘जय हनुमान’ में राणा दग्गुबाती को अश्वत्थामा की भूमिका के लिए चुना गया है। इससे पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे, जिसका सामना ऋषभ शेट्टी के हनुमान से होगा। हालांकि, नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनका किरदार अश्वत्थामा का होगा। फिलहाल मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले भी सामने आ चुकी है तस्वीर

राणा दग्गुबाती की फिल्म में एंट्री की चर्चा पहले भी हो चुकी है। ऋषभ शेट्टी और निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसके बाद उनके फिल्म का हिस्सा बनने की अटकलें तेज हो गई थीं।

बड़े स्तर पर बन रही है फिल्म

‘जय हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने ‘हनुमान’ से बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज मिलकर बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

ऋषभ शेट्टी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

ऋषभ शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘जय हनुमान’ के अलावा ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में भी नजर आएंगे, जिसकी रिलीज 2027 में प्रस्तावित है। वहीं, ‘कांतारा चैप्टर 2’ की कहानी पर भी वह अपनी राइटिंग टीम के साथ काम कर रहे हैं।

Share This Article