नागपुर को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम फडणवीस और गडकरी ने की कई बड़ी घोषणाएं

Thecity news
1 Min Read

रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, नए फ्लाईओवर, आधुनिक सब्जी बाजार और स्पोर्ट्स क्लब बनाने का ऐलान

नागपुर में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत और घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शहर में तेजी से विकसित हो रही आधारभूत सुविधाओं से उद्योग, शिक्षा और रोजगार को नई गति मिलेगी। उन्होंने भगवान संभवनाथ चौक से डिप्टी सिग्नल मार्ग तक बने रेलवे ओवरब्रिज का नाम पूर्व उपमहापौर बहरीनबाई सोनबोईर के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किए जा रहे हैं। बेहतर सड़क और परिवहन सुविधाओं से निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पारडी क्षेत्र में नए फ्लाईओवर, आधुनिक सब्जी बाजार और स्पोर्ट्स क्लब बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 40 करोड़ रुपये का योगदान एनएचएआई करेगा। गडकरी ने नागपुर में चल रही आधारभूत विकास और महारेल परियोजनाओं की प्रगति की भी सराहना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *