UPSC CSE Notification 2026: आज आवेदन की अंतिम तिथि, 933 पदों पर भर्ती; जानें नए नियम और अहम बदलाव

Thecity news
4 Min Read

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 को समाप्त होने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

इस वर्ष कुल 933 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो पिछले वर्ष 979 पदों से कम है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया जाएगा।


आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत कई सेवाओं में होगा चयन

इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा, भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFoS) 2026 के लिए 80 पदों पर भर्ती होगी। सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा का प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) कॉमन होगा।


CSE 2026 में क्या है नया?

1. सेवा में रहते हुए दोबारा परीक्षा देने पर सख्ती

  • वर्तमान में IAS या IFS में कार्यरत अधिकारी CSE 2026 में शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • यदि कोई उम्मीदवार प्रीलिम्स पास करने के बाद IAS/IFS में नियुक्त होता है, तो वह मेन्स परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा।
  • यदि मेन्स के बाद लेकिन अंतिम परिणाम से पहले नियुक्ति होती है, तो उसे 2026 के परिणाम के आधार पर किसी सेवा के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

2. IPS/ग्रुप ‘A’ सेवा उम्मीदवारों को एक बार रैंक सुधार का मौका

  • CSE 2026 के जरिए IPS या अन्य ग्रुप ‘A’ सेवा में चयनित उम्मीदवार CSE 2027 में एक बार रैंक सुधार का अवसर ले सकते हैं।
  • ट्रेनिंग में शामिल होने से पहले एक बार की छूट लेनी होगी।
  • दो सेवाओं में चयन होने पर एक का चयन अनिवार्य होगा, अन्यथा आवंटन रद्द हो सकता है।
  • इस वन टाइम अवसर के बाद CSE 2028 में बैठने के लिए सेवा से इस्तीफा देना अनिवार्य होगा।

3. प्रश्न पत्र पर आपत्ति की समयसीमा घटाई

अब उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 दिन की जगह केवल 5 दिन मिलेंगे।

4. फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

2026 से UPSC की सभी परीक्षाओं में एआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। इससे डमी कैंडिडेट और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी तथा परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ेगी।

5. दिव्यांग उम्मीदवारों को मनपसंद केंद्र

इस बार दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।


शैक्षणिक योग्यता

सिविल सेवा परीक्षा

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
  • अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं (मेन्स के समय डिग्री प्रमाण आवश्यक)।

वन सेवा परीक्षा

  • एनिमल हसबेंड्री, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, गणित, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स, जूलॉजी में स्नातक
    या
  • एग्रीकल्चर/फॉरेस्ट्री/इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री।

आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 32 वर्ष
  • ओबीसी: 3 वर्ष छूट
  • एससी/एसटी: 5 वर्ष छूट
  • दिव्यांग: 10 वर्ष छूट

प्रयासों की सीमा

  • सामान्य वर्ग: 6 प्रयास (32 वर्ष तक)
  • ओबीसी: 9 प्रयास (35 वर्ष तक)
  • एससी/एसटी: 37 वर्ष तक असीमित प्रयास

चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains) – 1750 अंक
  3. साक्षात्कार (275 अंक)

अंतिम मेरिट सूची मेन्स और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


आवेदन शुल्क

  • ₹100 (ऑनलाइन/एसबीआई के माध्यम से भुगतान)
  • एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क नहीं

आवेदन वापस लेने की सुविधा नहीं

इस वर्ष भी आवेदन वापस लेने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। एक बार आवेदन करने के बाद फॉर्म रद्द नहीं किया जा सकेगा।

Share This Article