Railway Recruitment Board ने जारी की RRB Section Controller Answer Key 2025, 5 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

Thecity news
3 Min Read

सीबीटी परीक्षा की आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध; प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपने-अपने रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

5 फरवरी 2026 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है तो वे 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति के लिए 50 रुपये (साथ में बैंक चार्ज) का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क की राशि उम्मीदवार को वापस कर दी जाएगी।

यह भर्ती परीक्षा 11 और 12 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

चयन प्रक्रिया

सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को आगे सीबैट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। अंतिम चयन फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किए गए रिजल्ट के अनुसार किया जाएगा।

भुगतान के तरीके

रेलवे ने शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Visa/Master/Rupay) और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों की सुविधा दी है।

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट

सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं तो संबंधित प्रश्नों में संशोधन कर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसी के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।


Railway Recruitment Board Technician Exam City 2026 भी जारी

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III के 6238 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) की एग्जाम सिटी भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है।

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के सीबीटी एग्जाम 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च 2026 को आयोजित होंगे। पहले ये परीक्षाएं 5 से 9 मार्च के बीच प्रस्तावित थीं।

इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 183 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I लेवल-5 और टेक्नीशियन ग्रेड-III लेवल-2 का पद है।

Share This Article