AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन और कांग्रेस के विरोध पर अभिनेत्री ने तीखा और आपत्तिजनक बयान दिया
मुंबई से मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के हालिया विरोध प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है। मंडी से BJP सांसद और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली कंगना ने पार्लियामेंट के अंदर राहुल गांधी के बर्ताव को खुलेआम ‘गुंडा और ठग’ कहा।
AI समिट में विरोध पर टिप्पणी
एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कंगना ने यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को शर्मनाक बताया और कहा, “कपड़े उतारकर विरोध करना बिल्कुल गलत है। ऊपर से राहुल गांधी खुद को ‘बब्बर शेर’ कह रहे हैं। सच कहूं तो उनका दिमाग खराब हो गया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जब भी राहुल गांधी संसद में होते हैं, वहां कॉमेडी होती है, और उनका बर्ताव सड़क पर लड़ाई करने वाले गुंडों जैसा होता है।
‘राजा बेटा’ और कांग्रेस पर तंज
कंगना ने राहुल गांधी को ‘राजा बेटा’ कहते हुए कहा कि उन्हें बस अपनी पार्टी के लोगों से तालियां बजवाने की आदत है। स्पीकर बार-बार उन्हें टोकते हैं, लेकिन वह मुंह फेरकर अपनी ही पार्टी के लोगों से बात करते हैं। यह पार्लियामेंट और देश के लोगों का बड़ा अपमान है।
साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं, यानी कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। अगर पार्टी को बचना है, तो उसे एक बेहतर नेतृत्व ढूंढना होगा।
राजनीति और देश के लिए खतरा
कंगना ने पॉलिटिक्स में अपने नए सफर के बारे में कहा कि वह सीख रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी से सीख रही हैं। वहीं, राहुल गांधी से सीखने का सबक यह है कि पॉलिटिक्स में क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा हैं, विदेश जाकर हमारी डेमोक्रेसी और इकॉनमी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका IQ और सेल्फ-एस्टीम इतना कम है कि विदेशी ताकतों ने उनके दिमाग पर कब्जा कर लिया है।

