महाकालेश्वर एवं उत्तर भारत दर्शन के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, 25 अप्रैल से 11 दिन की धार्मिक यात्रा

Thecity news
2 Min Read

पुणे-मुंबई और गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए खास पैकेज | उज्जैन से वैष्णो देवी तक प्रमुख तीर्थ शामिल

पुणे, मुंबई और गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए महाकालेश्वर एवं उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की दर्शन यात्रा का विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित भारत गौरव विशेष रेल के माध्यम से 10 रात और 11 दिन का धार्मिक टूर पैकेज शुरू किया जा रहा है।

यह यात्रा 25 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।


10 रात / 11 दिन का यात्रा पैकेज

“महाकालेश्वर एवं उत्तर भारत दर्शन यात्रा” के तहत श्रद्धालुओं को निम्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे—

  • Mahakaleshwar Jyotirlinga, उज्जैन
  • Mathura
  • Haridwar
  • Rishikesh
  • Amritsar
  • Vaishno Devi

मथुरा, हरिद्वार, अमृतसर और वैष्णो देवी में यात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।


दौंड स्टेशन से होगी शुरुआत

भारत गौरव एक्सप्रेस 25 अप्रैल को सुबह 8 बजे Daund स्टेशन से रवाना होगी और 5 मई को रात 8:30 बजे वापस दौंड स्टेशन पहुंचेगी।

यात्री पुणे, लोणावला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा और उज्जैन से इस ट्रेन में चढ़ और उतर सकेंगे, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी।


ट्रेन में 14 आधुनिक एलएचबी कोच

भारत गौरव ट्रेन में कुल 14 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—

  • 1 एसी द्वितीय श्रेणी
  • 3 एसी तृतीय श्रेणी
  • 7 शयनयान श्रेणी
  • 2 पावर यान
  • 1 पैंट्री कार

यात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


“देखो अपना देश” पहल को बढ़ावा

भारत सरकार की “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पहल के अंतर्गत रेल मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Share This Article