मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए राशनिंग विभाग ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में विभाग के उड़न दस्ते ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
चेंबूर और देवनार में छापेमारी
राशनिंग विभाग की टीम ने Chembur और Deonar क्षेत्रों में छापा मारकर अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे एलपीजी सिलेंडरों का भंडाफोड़ किया। जांच के दौरान Domino’s Pizza के दो आउटलेट्स पर बिना बिल के गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल पाया गया, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।
27 सिलेंडर जब्त, 4 आरोपियों पर केस
कार्रवाई के दौरान कुल 27 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से 8 सिलेंडर चेंबूर के पेस्टम सागर रोड स्थित विश्व संगम टावर से और 19 सिलेंडर देवनार के अर्जुन सेंटर से बरामद हुए।
इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
25 हजार से ज्यादा का सामान जब्त
चेंबूर में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 25,970 रुपये का सामान जब्त किया गया। इस संबंध में Tilak Nagar Police Station में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
यह कार्रवाई कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन और डायरेक्टर सिविल सप्लाइज के निर्देश पर की गई। अधिकारियों ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

