West Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार, भाजपा की बड़ी बढ़त; काउंटिंग सेंटर पर हंगामे के आरोप

Thecity news
3 Min Read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 294 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 166 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं तृणमूल कांग्रेस 59 सीटें जीतने के साथ 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को महज 2 सीटों पर जीत मिली है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।


भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार, सुवेंदु अधिकारी की बड़ी जीत

सबसे बड़ी खबर भवानीपुर सीट से सामने आई, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,114 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सुवेंदु अधिकारी को कुल 73,463 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 58,349 वोट हासिल हुए।


काउंटिंग सेंटर पर विवाद, ममता ने लगाए गंभीर आरोप

मतगणना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ममता बनर्जी अचानक काउंटिंग सेंटर पहुंचीं। करीब 5 घंटे तक अंदर रहने के बाद बाहर आकर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि उन्हें काउंटिंग सेंटर के अंदर धक्का दिया गया और उनके साथ मारपीट हुई। उन्होंने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया।


“बंगाल में लूट हुई है, लेकिन वापसी करेंगे” – ममता बनर्जी

हार के बाद ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में “पूरी तरह लूट” हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 से अधिक सीटों पर गड़बड़ी की है।

उन्होंने यह भी कहा कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उन्हें काउंटिंग सेंटर में प्रवेश से रोका गया और चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया।


पिछले चुनाव की यादें ताज़ा

यह पहली बार नहीं है जब सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया हो। इससे पहले नंदीग्राम सीट पर भी उन्होंने ममता को मात दी थी। बाद में ममता बनर्जी ने भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।


बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

इन नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत दिया है। भाजपा की बढ़त और ममता बनर्जी की हार ने राज्य की सत्ता समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है। आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

Share This Article